Pages

पी के का रॉंग नंबर

दोस्तों बहुत दिनों से आमिर खान का ड्रामा टीवी पे देख रहा हूँ । सुनकर बहुत अजीब लग रहा है । मै आमिर खान से कुछ पूछना चाहता हूँ कि उसको मेरा भारत असहिष्णु  कैसे और क्यों लगता है तथा कौन सा देश उसको  सहिष्णु लगता है । साथ ही मै उससे यह भी पूछना चाहता हू के आज वो जो भी है या उसके पास जो भी है वह उसको इस असहिष्णु  भारत की असहिष्णु   जनता ने ही दिया है । अगर भारत असहिष्णु   होता तो क्या एक मुस्लिम को हिन्दुओ का प्यार मिलता ? क्या उसको हिन्दू फिल्म निर्माता अपनी फिल्म में लेते ? क्या एक हिन्दू लड़की से शादी करने पे उसको ये असहिष्णु  भारत के हिन्दू जान से नहीं मार देते ? मगर भारत की असहिष्णु  जनता ने ऐसा कुछ भी नहीं किया फिर भी आमिर खान को ये देश असहिष्णु  लगता है, क्यों ? क्या हमारे देश में सभी को शांति से नहीं रहने दिया जाता है ? आमिर खान को क्या लगता है के क्या हम दूसरे धर्मो का अपमान करते है ? आज भी लाखो हिन्दु मजार पे अपना सिर झुकाते है क्या वो इसलिए के हमे आमिर खान जैसे लोग  असहिष्णु कहे ? मुझे लगता है के कमी भारत या भारत की जनता मै नहीं बल्कि खुद आमिर खान में है, मुझे लगता है के खुद आमिर खान कट्टर हो गया है और साथ ही उसने अपनी हिन्दु पत्नी का भी ब्रेन वाश कर दिया है और उसको भी कट्टर बना दिया है तभी उसकी पत्नी भी ऐसी बाते कर रही है या फिर हो सकता है कि आमिर की पत्नी ने ऐसा कुछ नहीं बोला हो और आमिर खुद ही अपनी पत्नी के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहा हो ।
साथ ही अब मै यही कहूँगा कि आमिर खान को इस देश को छोड़कर चले जाना चाहिए, वो इस लिए नहीं कि हम असहिष्णु  हो गए है बल्कि इस लिए कि उसने मेरे देश का अपमान किया है और मै मेरे देश का अपमान करने वाले को देश द्रोही मानता हूँ । फिर चाहे वो हिन्दू, मुसलमान, सिख या फिर ईसाई कोई भी हो ।
जय हिन्द। .... जय भारत


No comments:

Post a Comment